अनलॉक में कोरोना संक्रमण को भूले लोग
बिजनौर
प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए निजात पाने के लिए जारी लॉकडाउन में छूट दिए जाने को लोग कोरोना वायरस से मुक्ति मान बैठे हैं। जबकि सरकार ने वायरस से बचाव के लिए मास्क की अनिवार्यता 2 गज की दूरी का पालन करने के सख्त निर्देश दे रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लॉकडाउन में छूट को कोरोना वायरस से छूट मानकर इसका खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
बाजार हो या सरकारी दफ्तर या दफ्तर के प्रांगण सभी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मांस लगाना भी भूल गए हैं। यही भूल कहीं फिर कोरोना वायरस को बढ़ावा ना दें। इसके लिए जरूरी है कि सभी जगह प्रशासन और पुलिस सख्त हो और निर्देशों का पालन करने वालों को सख्ती का पाठ पढ़ाएं तभी कोरोना वायरस से मुक्ति मिल सकती है वरना वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर क्षेत्र कोरोना वायरस की चपेट में होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों जारी लॉकडाउन के बावजूद नगर क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा करो ना से संक्रमित लोगों की मौत हुई वही सांस ऑक्सीजन की कमी चलते वह बुखार के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन लोग इससे अभी भी सबक नहीं ले सके हैं और एक बार फिर लॉकडाउन में छूट को दरकिनार कर खुलेआम बैठे रहते हैं तहसील परिसर में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है जहां लोगों ने न तो मास्क लगा रखा है और सोशल डिस्टेंसिंग को तो यह लोग बिल्कुल ही भूल गए हैं कुल मिलाकर स्थिति संतोषजनक नहीं है और लोग करो ना को न्योता दे रहे हैं।.
