जमीन पर अवैध रास्ता नहीं निकालने की लगाई गुहार
बिजनौर
गांव फैजीपुर खादर में निर्देश पत्नी जनेश्वर सीमांत किसान है। जिसकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। निर्देश ने सोमवार को एसडीएम चांदपुर से अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध रास्ता अपने बैनामे की जमीन में जबरन रास्ता निकालने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
गांव फैजीपुर निवासी जनेश्वर की पत्नी निर्देश ने एसडीएम चांदपुर से अपनी जमीन पर अवैध रास्ता न निकालने की गुहार लगाई है ।सोमवार को जनेश्वर एसडीएम चांदपुर से मिले और उनसे अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा जवरन रास्ता निकालने की शिकायत की। जिस प एसडीएम चांदपुर ने तत्काल तहसीलदार चांदपुर को मौका मुआयना कर गरीब की जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं । गत 13 जनवरी को गांव के दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर खड़ी सरसों, गन्ना तथा पॉपुलर के पेड़ की फसल को जबरन जोतकर रास्ता कर दिया था। बाद में दबंगों द्वारा कानूनगो व हल्का लेखपाल ने खेत में रास्ता कर दिया था। 6 जून को जनेश्वर के खेत में खड़ा गन्ना जोतकर रास्ता निकाल दिया। जनेश्वर की पत्नी निर्देश ने हल्का लेखपाल व कानूनगो पर दबंगों से हमसाज होने की वात कहीं। एवं दबंगों से अपनी जान का खतरा बताया।
