फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया। रानी केदारनाथ की सुन्दरता और यहां की छटा देखकर अभिभूत हो गई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से 11.30 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी की मौजूदगी में उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्हें प्रसाद भेंट किया। रानी मुखर्जी केदारनाथ धाम की सुंदरता और अलौकिक छटा को देखकर अभिभूत हो गई। पूजा अर्चना के बाद फिल्म अभिनेत्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई।
