चार बाइक चलाते मिले नाबालिग, चारों हुई सीज
रुड़की
पुलिस की टीम ने किशोरों के दोपहिया वाहन चलाने के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान किशोर बाइकें चलाते मिले। उनके पास व्यस्क नहीं होने से ड्राइविंग लायसेंस भी नहीं थे। पुलिस ने चारों बाइकें सीज कर दी। इनमें एक बाइक पर किशोर ने अपने पीछे तीन और दोस्त बैठाए थे। पुलिस ने चारों को यातायात के सामान्य नियम बताए और भविष्य में इनका पालन करने की सख्त नसीहत देकर घर भेजा।
