बॉब ने किये 14 करोड़ के ऋण स्वीकृत

काशीपुर।  बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने घर घर केसीसी के तहत आयोजित कृषि कृषि ऋण वितरण शिविर में 14 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किये गये। गुरुवार को ‌ग्राम सरवर खेड़ा में बैंक ऑफ़ बड़ौदा रुद्रपुर क्षेत्र द्वारा चलाये जा रहे घर घर केसीसी जागरुकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें ट्रैक्टर, डेयरी, फूड एवं एग्रो कृषि संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । शिविा में में किसान क्रेडिट कार्ड, बीएएचएफकेसीसी , एसएचजी, कृषि गोल्ड लोन आदि योजनाओं 14 करोड़ की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। यहां बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक मिहिर कुमार झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *