आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस जरूरतमंदों के साथ

विकासनगर

कोरोना काल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आकिल अहमद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने सहसपुर की चोई बस्ती में सौ से अधिक ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी। गुरुवार सुबह अपनी टीम के साथ चोई बस्ती पहुंचे आकिल अहमद ने ग्रामीणों को राशन किट प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस हर जरूरतमंद के साथ है। उन्होंने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर गफ्फार अली, सुलेमान, शाहरूख, शकील, लियाकत अली, मोमीन, सहजाद अली, अमन खान, अली अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *