चकराता मसूरी एनएच किनारे क्रश बैरियर लगाने की मांग

विकासनगर

चिल्हाड़ गांव के समीप त्यूणी चकराता मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रश बैरियर न होने से दुघर्टनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने एनएच के अधिकारियों से मार्ग किनारे क्रश बैरियर और सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीण लच्छीराम बिजल्वाण, जगत सिंह, भगत सिंह, सचिन, नरेश, रमेश, कमल, फतेह सिंह, मेहर सिंह आदि ने बताया कि गांव के तीन किमी एरिया में हाईवे क्रश बैरियर नहीं हैं। इससे मार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों को हमेशा दुघर्टनाएं होने का भय बना रहता है। बताया कि इस सम्बंध में पहले भी कई बार एनएच के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन, कोई मार्ग किनारे सुरक्षात्मक कार्यों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने एनएच अधिकारियों से क्षेत्रवासियों के साथ राहगीरों की सुरक्षा को जल्द मार्ग किनारे क्रश बैरियर लगाने का अनुरोध किया है। इस सम्बंध में एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी ने बताया कि मार्ग किनारे सुरक्षात्मक कार्यों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *