चम्पावत में बादल छाने से तापमान गिरा
चम्पावत
चम्पावत में मौसम दिन भर करवट बदलता रहा। कभी बादल छाने और कभी धूप खिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। चम्पावत में शुक्रवार सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। इससे तापमान में गिरावट आ गई। हालांकि पूर्वान्ह में बादल छंटने से धूप खिली। लेकिन इसके बाद फिर से बादल छा गए। यहां दिन भर धूप और छांव का खेल चलता रहा। इस दौरान हवा चलने से लोगों की मुसीबतों में इजाफा हो गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने जैकेट और स्वेटर का सहारा लिया।
