ओवरलोड लाने पर दो डंपर सीज

चम्पावत

टनकपुर में राजस्व की टीम ने उपखनिज ओवरलोड लाने पर दो डंपर वाहन सीज किए हैं। जिन पर चालानी कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि नायब तहसीलदार जगदीश गिरी के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम बस्तिया के पास दो डंपर वाहन उपखनिज लाने पर सीज किए गए। बताया कि दोनों वाहनों को कोतवाली के पास खड़े किए गए हैं। जिन पर एआरटीओ के माध्यम से चालानी कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *