कुष्ठ आश्रम में दिव्यांगों को बांटी राशन किट
देहरादून
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने शांति कुष्ठ आश्रम में दिव्यांग लोगों को राशन किट बांटी। उन्होंने कहा कि भाजपाई ‘सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत निरंतर लोगों की सेवा कर रहे हैं और जब तक कोरोना संकट दूर नहीं होता है तब तक सेवा के काम जारी रहेंगे। उन्होंने कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि कोरोना से हम तभी लड़ पाएंगे जब मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंस भी ध्यान रखेंगे।
