युवा महोत्सव में झिरकोटी ममंद ने जीता खिताब

चमोली

शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय महिला मंगल दलों के युवा/सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक नृत्य एवं लोक गीत की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें लोक गीत और नृत्य में झिरकोटी की महिलाओं ने पहला स्थान हासिल कर खिताब जीता। अब झिरकोटी की टीम जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। विकासखंड सभागार में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत ने किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि पहाड़ के गांव और पहाड़ी संस्कृति पहाड़ में महिलाएं कर रही हैं। जिनके लिए सरकार आगे बढ़ाने और मंच प्रदान करने के लिए युवा महोत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित ने कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही विभाग द्वारा महिला और युवक मंगल दलों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोक नृत्य प्रतियोगिता में झिरकोटी महिला मंगल दल प्रथम, सेनू द्वितीय और कुकड़ई तृतीय रहा। जबकि लोक गीत में झिरकोटी प्रथम, सेनू द्वितीय और कालेश्वर तृतीय रहा। इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप चौहान, चंद्रकला नौटियाल, खेल प्रशिक्षक मुकेश नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *