दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया
बागेश्वर
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट के तत्वाधान में गोमती घाटी के दूरस्थ गांव छत्यानी में निःशुल्क एक दिवसीय होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छ्त्यानी में आयोजित शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पंत, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, सीएचओ छत्यानी अंकिता, बहुउद्देशीय कर्मी हरीश चंद्र ने 58 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की। इस मौके पर रोगियों को मोटे अनाज के उपयोग की सलाह दी गई। लाइफस्टाइल व आहार-विहार से संबंधित जानकारी दी गई। चिकित्साधिकारी डॉ पंकज पंत ने कहा कि आज खानपान में बहुत परिवर्तन हो गया है। लोगों को संतुलित भोजन ही करना चाहिए। मौके पर औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।
