दस बजे से रात साढ़े आठ बजे तक मुख्य बाजारों में ई रिक्शा बैन

रुड़की

शहर के बाजारों को जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर नई रूपरेखा तैयार कर ली है। नई व्यवस्था के तहत सुबह दस बजे से रात साढ़े आठ बजे तक शहर के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। शहर में पार्किंग स्थल नहीं होने से जाम की समस्या अक्सर ही बनी रहती है। वहीं, बाजारों में ई-रिक्शा का आवागमन होने से बाजार में आए दिन जाम लगता रहता है। ऐसे में पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों को जाम मुक्त रखने के लिए व्यापारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *