पिथौरागढ़ कैंपस में प्राध्यापकों की हो नियुक्ति

पिथौरागढ़

छात्र महासंघ ने सोबन सिंह जीना विवि के अधीन सभी कैंपसों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को पत्र देकर परीक्षापरिणाम में हुई गलतियों को सुधारने के लिए कैंपस परिसर में केंद्र बनाने व स्नातकोत्तर के लिए समर्थ पोर्टल दुबारा खोलने की मांग की है।
एलएसएम कैंपस के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने कैंपस में शिक्षकों की कमी को लेकर कुलपति को पत्र दिया है। कहा कि एसएसजे विवि के अधीन कैंपसों में शिक्षण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। शिक्षकों के पद रिक्त होने से इसका असर छात्र-छात्राओं के अध्ययन पर पड़ रहा है। कैंपस व महाविद्यालयों के शिक्षकों के समयोजन की मांग उठाई। महासंघ ने परीक्षाफल में हुई गलतियों को संबधित महाविद्यालय में ही सुधारने व स्नातकोत्तर के लिए दुबारा समर्थ पोर्टल खुलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *