बीस तक होंगे हज के लिए आवेदन

रुद्रपुर

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि आगामी वर्ष में हज के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष के अनुसार हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2024 के लिए हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाएट पर ऑनलाइन अथवा मोबाइल में एप डाउनलोड कर आवेदन ऑनलाइन भरे व जमा किये जा सकते हैं। आवेदक के पास पासपोर्ट की वैधता 31 जनवरी 2025 तक की होनी चाहिए। अध्यक्ष ने आवेदन भरने से पहले गाइडलाइन की जानकारी लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *