नुक्कड़ सभा कर आप ने लोगों को जोड़ा
नैनीताल।
आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के शेरवुड कॉलेज अम्तुल पब्लिक स्कूल क्षेत्र में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर आम जनता से आप से जुडऩे का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का व नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की विचारधारा व उत्तराखंड राज्य नव निर्माण के नारे को साकार करना का आह्वान क्षेत्र की जनता से किया गया। इस अवसर बारह से अधिक लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। यहां सरिता चौहान, मंजू देवी, शाहीन खान, भीम सिंह, जगदीश राम, पवन कुमार, अहमद, वितान, कलावती, गुमानी राम, मोहम्मद सलाम, उर्मिला रहीं।
