स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया विश्व जागृति दिवस

रुडकी

स्वदेशी जागरण मंच ने विश्व जागृति दिवस के रूप में पेटेंट फ्री वैक्सीन संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन रुडक़ी मे कई स्थानों पर किया। जिसमें मंच और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर कोविड वैक्सीन को सर्व सुलभ बनाने के लिए इसे पेटेंट मुक्त करने के लिए पोस्टर व बैनर हाथ में लेकर इसमें भाग लिया। रविवार को कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन शर्मा और दीपक भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। स्वदेशी जागरण मंच की जिला महिला प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कोविड टीको के उत्पादन में बड़े पैमाने पर रुकावट विश्व व्यापार संगठन के ट्रिप्स के प्रावधानों के तहत आने वाले पेटेंट कानून और बौद्धिक संपदा अधिकार है। जो अन्य फार्मा कंपनियों को टीकों के निर्माण की अनुमति नहीं देते हैं। दुनिया को कोरोना के चंगुल से बचाने के लिए वैक्सीन और दवाओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए पेटेंट कानूनों में ढील देने की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रचना बलोधी, मीनू श्री, ममता राणा, शशि जैन, मानिंदर कौर, सीमा शर्मा, अंजू सिंह, ऋचा सैनी, डेजी सैनी, हिमानी पंवार, पारुल मौर्या, शीला देवी, बबली धीमान, दिव्या, दीपिका, शोभा शर्मा, ऋतु गर्ग, रेणु शर्मा अजय श्री, राम ग्रोवर, विनीत आदि बहुत से लोग शामिल हुए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *