संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन से नजर
हरिद्वार
थाना श्यामपुर पुलिस ने चंडी घाट झुग्गी बस्ती में सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें 16 संदिग्ध व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गई। अभी तक 455 व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के भागने की आशंका को देखते हुए ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि 16 संदिग्धो के खिलाफ कार्यवाही की गई। सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
