नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में सहयोग निभायें व्यापारी

विकासनगर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस से पूर्व थाना पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार भाटी ने व्यापारियों से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने और कोरोना संक्रमण के बीच सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।बुधवार सुबह थाना परिसर में आयोजित बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंस के बीच भाग लिया। थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने व्यापारियों के साथ 26 जून को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को बिना आरटीपीसीआर सर्टिफिकेट के कोई होटल में न ठहराएं। साथ ही, छावनी बाजार में पार्किंग और ट्रैफिक कंट्रोल पर भी उन्होंने व्यापारियों के साथ विचार विमर्श किया। कहा कि जल्द ही पार्किंग और यातायात व्यवस्था की नीति बनाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में सहयोग की अपील की। कहा कि नशे के कारोबार करने वालों पर नकेल कसी जाएगी, और ऐसे किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, उपाध्यक्ष अनिल चांदना, सचिव अमित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक मोहल, कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, तीर्थ कुकरेजा, दिनेश चांदना, आशीष कुकरेजा, श्याम वोरा, हेमन्त बिष्ट, खुशीराम कोठारी, मनीष कुकरेजा, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *