भाकिमों ने टीकाकरण सेंटर पर हेल्प डेस्क लगाया

नैनीताल। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भीमताल में कोरोना टीकाकरण सेंटर में हेल्प डेस्क कोविड का आयोजन किया। जिसमें टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले बुजुर्ग समेत अन्य लोगों की सहायता की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने किया। मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंदमणि भट्ट की अगुवाई में टीकाकरण केंद्र भीमताल तल्लीताल के समीप पंत पार्क में हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल मुनि, मंडी अध्यक्ष मनोज साह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुवर दत्त जोशी, मण्डल अध्यक्ष मनोज भट्ट, मीडिया प्रभारी आशु पाठक, सभासद नगर पंचायत भीमताल भरत लोशाली, मंडल किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर बृजवासी, घनश्याम पांडे, खीम देवका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *