कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ने सांसद के बयान की निंदा की

नैनीताल। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ भीमताल के कार्यकर्ताओं ने बैकलॉग के पदों को खत्म कर नई भर्ती करने संबंधी सांसद अजय भट्ट के बयान की तीव्र निंदा की है। प्रकोष्ठ की महिलाओं ने सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा आर्या ने कहा कि सासंद का बैकलॉग के पदों को समाप्त कर नई भर्ती शुरू करने का बयान पूरी तरह गलत है। निर्मला आर्य ने कहा कि राज्य में बैकलॉग के माध्यम से भर्ती होनी चाहिए। यहां आशा आर्य, निर्मला आर्य, रीना आर्य, निर्मला चंद्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *