ब्रेक फेल होने से पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार

नैनीताल

भीमताल-हल्द्वानी मार्ग के चंदादेवी के समीप रविवार की शाम को एक कार के ब्रेक फेल होने से सडक़ पर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे से मार्ग पर जाम लग गया, राहगीरों को दिक्कतें हुईं। एसओ रमेश बोहरा ने बताया रविवार की शाम भीमताल से हल्द्वानी को जा रही एक कार चंदादेवी के समीप ब्रेक फेल हो गया। चालक ने कार को पहाड़ी की ओर टकरा दी, जिससे गाड़ी सडक़ पर पलट गई। उसमें सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई है। इससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि सवार लोग हल्द्वानी लामाचौड़ निवासी थे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य किया। गाड़ी को क्रेन की मदद से सडक़ से हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *