सहारनपुर महानगर में चला सैनेटाइजेशन का महाअभियान

-मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने की हरी झंडी दिखाकर घंटाघर से अभियान की शुरुआत
सहारनपुर

वैश्विक महामारी कोरोना से सहारनपुर को बचाने के लिए नगर निगम ने रविवार को पूरे महानगर में विशेष सफाई, चूना व मेलाथियान छिड़काव और सैनेटाइजेशन का महाअभियान चलाया। अभियान की शुरुआत मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने घंटाघर से हरी झंडी दिखाकर की। इसके अलावा सभी कंटेनमेंट जोन की बैरिकेटिंग करते हुए उन क्षेत्रों में भी विशेष रुप से चूने व सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम द्वारा रविवार सुबह नौ बजे घंटाघर से पूरे महानगर के लिए सैनेटाइजेशन का महाअभियान शुरु किया गया। निगम के दो दर्जन से अधिक वाहनों के अलावा फायर बिग्रेड के भी कुछ वाहन अभियान में शामिल रहे। सैनेटाइज करने वाले वाहनों का ये काफिला घंटाघर से नेहरु मार्किट, भगतसिंह चैक,पुल खुमरान, पुरानी चुंगी, भारत माता चैक, नुमाईश कैंप, बेरीबाग, लिंक रोड, जेल चुंगी, होटल क्लार्क, अस्पताल पुल, कचहरी, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी, आईटीसी रोड, गोलकोठी, धोबी घाट, बेहट अड्डा, नवाब गंज, नेहरु मार्किट, घंटाघर पहुंचा। इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख चैराहों, बाजारों, सरकारी भवनों को सैनेटाइज किया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हर रोज 9 वार्डो तथा कंटेनमेंट जोन के क्षेत्रों को सैनेटाइज किया जा रहा है लेकिन आज पूरे महानगर को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा चूना, मेलाथियान व एंटी लार्वा आदि का भी छिड़काव किया जा रहा है। जिन गलियों में वाहन नही जा पा रहे हैं वहां निगम कर्मचारी हैंड मशीनों से सैनेटाइज कर रहे हैं। नगरायुक्त ने बताया कि निगम का पूरा प्रयास है कि कोरोना महामारी से शहर को बचाने के लिए महानगर में सफाई के अलावा चूने व सैनेटाइजर का छिड़काव कराया जाये। उन्होंने लोगों से मुंह पर मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करने और इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया  महानगर में 342 कन्टेनमेंट जोन हैं. जिनमें से अधिकांश में बेरिकेटिंग करायी जा चुकी है.
मेयर संजीव वालिया ने कहा कि एक बार फिर जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर आयी है उसे देखते हुए निगम की पूरी कोशिश है कि इसे सहारनपुर में बढ़ने से रोका जाए। सहारनपुर की जनता,पार्षदों और निगम कर्मचारियों के सहयोग से हमने पहले भी कोरोना से जंग जीती थी और हम इस बार भी जीतेंगे। मेयर वालिया ने शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील लोगों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *