प्रिंस सिंह राजपूत व शुभी शर्मा की केमिस्ट्री
प्रिंस सिंह राजपूत और शुभी शर्मा की जोड़ी पहली बार एक साथ रुस्तम अली चिस्ती निर्देशित फिल्म पल पल दिल के पास में नजर आने वाली है। निर्देशक ने बताया कि दोनों की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज की सबसे फ्रेश जोड़ी मानी जायेगी। उनका मानना यह है कि ही दर्शक हमेशा नया जोड़ी ,नई कहानी और अच्छे संवाद वाली फिल्मो को देखना चाहते है।इस फिल्म को मेरे कहानी पर प्रिंस सिंह राजपूत एक दम फिट फिट बैठ रहे है।इसी लिए फिल्म में उनका चयन किया गया।
प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा, “यह फिल्म मैंने कहानी सुनकर साईन की क्योंकि इसका सब्जेक्ट बहुत ही बढ़िया है,जो दर्शको को खूब पसंद आयेगी। फिल्म में मेरे अपोजिट शुभ शर्मा और पूजा मौर्या की जोड़ी बनाई गई।उनके साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है।” निर्माता यश सिंह ने कहा, “रुस्तम अली ने अच्छा निर्देशन किया है।कैमरा वर्क और विजुअल पर किया गया काम अच्छा है। फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और शुभी शर्मा अपने एक्ट पर खूब मेहनत कर रहे है।”
