क्रिकेट ट्रायल आगामी 31 जुलाई से

नई टिहरी।

जिला क्रिकेट एसोसियेशन (डीसीए) सभी वर्गों के ट्रायल आगामी 31 जुलाई से बादशाहीथौल ग्राउण्ड में आयोजित करवायेगा। यह जानकारी देते हुये डीसीए के सचिव राजवीर भंडारी ने बताया कि ट्रायल सीएयू और शासन की कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करवाते हुये करवाये जायेंगे। ट्रायल में चयनित खिलाडिय़ों को जोनल ट्रायल के लिए भेजा जायेगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को आफ लाईन पंजीकरण करवाना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन आगामी 24 जुलाई से डीसीए के कार्यालय में शुरू होंगे। आफ लाईन रजिस्ट्रेशन ट्रायल के दिन ग्रांउण्ड पर सुबह 7 बजे तक भी किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क रू 500 रखा गया है। अंडल 19 का ट्रायल 31 जुलाई, अंडर 23 का ट्रायल 1 अगस्त व अंडर 16 का ट्रायल 2 अगस्त का संपन्न होंगे। सीनियर वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन सीनियर क्रिकेट लीग 2021-22, जो कि पूर्व में हो चुकी है, की परफारमेंस के आधार पर जोनल ट्रायल के लिए चयन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *