केशर सिंह बने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

पौड़ी।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केशर सिंह नेगी की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद ताजपोशी की गई है। जाते-जाते प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी दी है। केशर सिंह नेगी इससे पूर्व पौड़ी ब्लाक के प्रमुख भी रहे है। केशर सिंह नेगी 2008 से 2013 तक पौड़ी जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। जबकि 2014 में हुए जिला पंचायत के चुनावों में केशर सिंह नेगी ने जिले की धौलकंडी सीट से जीत हासिल की । उनकी पत्नी हिमानी नेगी भी डोभ श्रीकोट से जिला पंचायत सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *