एनसीसी बी-प्रमाण पत्र परीक्षा का हुआ आयोजन
रुडक़ी।
84 यूके बीएन एनसीसी और 3 सीटीआर आईआईटी रुडक़ी के 485 एनसीसी कैडेट्स की लिखित परीक्षा का आयोजन कैंट बोर्ड स्कूल लाल कुर्ती में हुआ। बी-प्रमाण पत्र लिखित परीक्षा का आयोजन 4 उत्तराखंड स्वतंत्र इकाई एनसीसी पौड़ी के कमान अधिकारी कर्नल जेके घोष के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए किया गया। दोनों दिन परीक्षा का औचक निरीक्षण ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रविंद्र गुरुंग ने किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर विजेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, कैप्टन विशाल शर्मा, कैप्टन अजय कौशिक, लेफ्टिनेंट अपर्णा शर्मा, कैप्टन एसके राय, अश्वनी शर्मा, धर्म सिंह, लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार, आरके वर्मा, वीरेंद्र देवरानी, बीएचएम रणजीत सिंह, राजे सिंह, जय सिंह, हवलदार महेश, परमन, संदीप, प्रदीप, अश्वनी, सुनील, राजवीर, मनोज कुमार, रतन सिंह, पारस चौधरी, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
