कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
रुडक़ी।
पुहाना गांव के समीप कार व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। दारोगा नरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार बिलाल निवासी सालियर और अययान निवासी खेलपुर घायल हो गए। घायलों को भगवानपुर पुलिस ने आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कार सवार शख्स मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस कार का पता लगा रही है।
