इफको अभी नहीं बढ़ाएगा उर्वरकों का दाम

भोपाल …… देशभर के लाखों किसानों के लिए जरूरी खबर है. दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्था ने 31 मार्च 2021 तक डीएपी, एनपीके और एनपीएस उर्वरकों के दाम (एमआरपी) नहीं बढ़ाने की घोषणा की है. इस बात की जानकारी इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने खुद ट्वीट कर दी।
इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने ट्वीट कर लिखा,श्श् कंपनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के अभियान से इसे जोड़ा है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे माल के बढ़ोतरी के बावजूद भी इनके दाम में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि पिछले रबी सीजन में भी इफको ने उर्वरकों के दाम को नहीं बढ़ाया था. वर्तमान समय में भारत में इफको के पांच उर्वरक संयंत्र हैं. पिछले 54 वर्षों से इफको भारतीय किसानों को विश्व स्तर की भू-पोषक तत्व और कृषि-सेवाएं प्रदान करने वाली शीर्ष संस्था बनी हुई है. इफको भारत में उत्पादित फॉस्फेटिक के लगभग 32.1 फीसदी और नाइट्रोजन उर्वरकों में 21.3 फीसदी का योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *