हाथरस किसान हत्या का मुख्यारोपी बताया जा रहा सपा नेता – बडे नेताओं के साथ फोटो वायरल

हाथरस…..

के हाथरस जिले में एक किसान की हत्या मामले का मुख्यारोपी गौरव शर्मा समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. उसकी एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें गौरव शर्मा शिवपाल यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ खड़ा दिख रहा है. इसके अलावा, वह अखिलेश यादव की सभा के बैनर में भी दिख रहा है. बता दें, किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं गौरव शर्मा और बाकी आरोपियों का तलाश जारी है।
गौरतलब है कि इंटरनेट पर गौरव शर्मा की शिवपाल यादव और बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के साथ फोटो वारयल हो रही है. इसके अलावा, उसकी फेसबुक आईडी पर लिखा है- गौरव सौंगरा प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी ब्राह्मण।
बीते सोमवार हाथरस के नौजरपुर गांव में खेत पर काम कर रहे एक किसान को गोलियों से छलनी कर दिया गया. मृतक किसान के परिवार की एक महिला ने आरोपी गौरव शर्मा पर 3 साल पहले जुलाई 2018 में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था. इस मामले में गौरव को जेल भी हुई थी. एक महीने जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी और वह बाहर आ गया था. आशंका है कि इसी रंजिश गौरव ने किसान की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *