भाजपा गद्दी छोड़ो की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च

मथुरा।

कांग्रेसियों ने अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर महावन व गोवर्धन में पैदल मार्च निकाला और भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर जनता में जोश का संचार किया।
महावन के नगर पंचायत कार्यालय के पास से तहसील परिसर तक जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कार्यकर्ता हाथों में बैनर व झंडे लेकर चलते हुए लोगों को भाजपा की दमनकारी नीतियों से अवगत कराते हुए चल रहे थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस आजादी के आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। आज भाजपा ने देश में अजीब स्थिति पैदा कर दी है। वर्तमान प्रदेश सरकार में बैठे कुछ असामाजिक तत्व प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हैं। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। जनता के भले ही अच्छे दिन ना आए हो लेकिन भाजपा के अच्छे दिन जरूर आ गए हैं, इसलिए अब हमें मिलकर अपने वोट की ताकत दिखाते हुए पुराने दिन वापस लाने हैं। इसके लिए कांग्रेस हमेशा दलित, मजदूर, किसान व आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है प्रदेश की जनता ऐसे तंत्र को अपनी ताकत का एहसास कराए और आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा को हराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। प्रदेश सचिव योगेश तालान ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में शुरू से ही जनता का शोषण हो रहा है। भाजपा की कथनी व करनी में कितना अंतर है यह जनता भली-भांति जान चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस में वृद्धि व महंगाई चरम सीमा पर है। सरकारी विभागों में धांधली व भ्रष्टाचार रुक नहीं पा रहा है जबकि योगी-मोदी सरकार स्वयं ही अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। इस पर रोक लगाने के लिए अब भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। विनेश सनवाल ने कहा कि अब युवाओं को एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का माला व पटुका पहनाकर स्वागत किया व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राहुल अरोड़ा, आदर्श शर्मा, ठाकुर पीपी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महावन लोकेश शर्मा, पवन सरदार, संजय शर्मा, भूपेंद्र धनगर, शैलेन्द्र चौधरी, डॉ दीपक आर्य, गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष भगवत शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, ठाकुर भगवान सिंह, विष्णु पुरोहित, दीपक ठाकुर आदि ने विचार रखे। मार्च में दिनेश शर्मा एडवोकेट, महेंद्र सिंह मलिक एडवोकेट, शाहिद कुरैशी, श्याम सुंदर एडवोकेट, महावीर सिंह, भास्कर शर्मा, आदेश उपाध्याय, अमित पंडित, सागर कौशिक, मनोज ठाकुर, सौरभ ठाकुर, गोपाल कौशिक, पंकज सिंह, कुणाल चौधरी, मनीष सिकरवार, पंकज चौधरी, उमेश चाहर, सारिक कुरैशी, सतीश शर्मा, सोनू विष्ट, कपिल कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *