बल्ली के सहारे दौड़ रही विद्युत सप्लाई
मलिहाबाद, लखनऊ
ग्राम लोधाई में विद्युत पोल की जगह बांस के सहारे ग्रामीणों को सप्लाई दी जा रही है। बकायदा बल्ली के ऊपरी सिरे पर क्लेम्प की जगह तार को बांध दिया है, जिसमें 440 वोल्ट की सप्लाई दौड़ रही है।रहीमाबाद का विद्युत विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। चाहे बिजली की लचर व्यवस्था हो या अघोषित बिजली कटौती के बाद अनाप-शनाप बिजली बिल। इसके बाद भी विभाग नया मंजर सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जुगाड़ से हर काम संभव है तो बांस बल्ली के सहारे विद्युत सप्लाई क्यों नहीं की जा सकती। यह हम नहीं बल्कि विभाग की अजीबो गरीबों कारनामे से खुद दिखाई दे रहा है। विद्युत पोल की जगह बांस बल्ली के सहारे हाई वोल्टेज तार पर करेंट दौड़ रहा हैं। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के लोधाई गाँव में विद्युत पोल की जगह बल्ली के सहारे ग्रामीणों को सप्लाई दी जा रही है। बकायदा बल्ली के ऊपरी सिरे पर क्लेम्प की जगह तार को बांध दिया गया है, जिसमें 440 वोल्ट सप्लाई दौड़ रही है। हर वर्ष विद्युत विभाग द्वारा मेंटिनेस के नाम पर मोटी रकम खर्च की जाती है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की लचर व्यवस्था आए दिन सामने आती हैं। हर वर्ष आगजनी की घटनाएं भी होती रहती है, जिसमें अधिकतर शॉर्ट सर्किट ही मुख्य वजह बनती है। इससे यह समझ नहीं आता कि विद्युत विभाग किन कार्यों के लिए हर वर्ष मोटी रकम खर्च करते हैं। वहीं विभाग लगातार विद्युत व्यवस्था में सुधार की बातें करते हैं। यहाँ के विद्युत विभाग का नया कारनामा हादसे को बुलावा दे रहा है। कब कोई हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। गर्मी के दिनों में तेज हवा के झोंके से बल्ली कभी भी धाराशाही हो सकती है, जिससे करंट सप्लाई तार नीचे गिरकर बड़ा हादसे में तब्दील हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया पिछले 9 महीने से यह बल्ली लगी है। ऐसा नही है की ग्रामीणों ने बल्ली को हटाकर पोल लगाने की माँग नही की कई बार मांग की लेकिन जिम्मेदार ध्यान ही नही देते हैं।
