चैकिंग के दौरान पकडा विदेश नागरिक
मथुरा।
पासपोर्ट व वीजा समाप्त हो जाने के बाद भी भारत में निवास करने वाले विदेशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाईप्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को 15 अगस्त के परिपेक्ष्य में स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं होटल चेकिंग के दौरान एक विदेशी नागरिक जो एमवीटी गेस्ट हाउस निकट इस्कॉन मंदिर वृंदावन मथुरा के द्वार के सामने आता दिखाई दिया। जिससे पूछताछ करने एवं भारत में रहने के वैध दस्तावेज देखने पर ज्ञात हुआ कि यह एक रशियन नागरिक है। रशियन पारपत्र संख्या 713639764 जोरो 17 मार्च 2011 को जारी किया गया था जिसकी वैधता 17 मार्च 2021 एवं धारक पर्यटक वीजा संख्या वीके 93710 10 जो जारी एक अक्टूबर 2019 को जारी हआ था और जिसकी वैधता 31 मार्च 2020 के आधार पर 10 अक्टूबर 2019 को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से भारत में प्रवेश हुआ था ।
उपरोक्त विदेशी राष्ट्रीय वर्तमान में वाणी आश्रम जो इस्कॉन मंदिर वृंदावन मथुरा द्वारा संचालित की जाती है, में निवास कर रहा था। विदेशी नागरिक का रशियन पारपत्र 17 मार्च 2021 को एवं पर्यटक वीजा 31 मार्च 2020 को समाप्त हो चुका है। उपरोक्त रशियन नागरिक का यह कृत्य 14 विदेशी अधिनियम 1946 का उल्लंघन है, जो 14 विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में थाना वृंदावन जनपद मथुरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
