सड़क किनारे पड़ा मिला वृद्ध का शव
कानपुर।
चकेरी क्षेत्र अंतर्गत जाजमऊ में मंगलवार देर रात दादामियां दरगाह के पास वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चकेरी थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि दादामियां दरगाह के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसमें दिल्ली का पता लिखा हुआ था और मृतक का नाम गुड्डा सुब्बाराव लिखा था। पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक इलाके में घूम-घूमकर भीख मांगता था और दरगाह के पास ही सोता था। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि आधार कार्ड पर दिये गये पते पर भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।