वृक्ष धरा का भूषण ,करता दूर प्रदूषण

बाराबंकी ।
बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में बुधवार को  विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने  सुरेंद्र वर्मा,भूपेंद्र यादव,प्रशांत भार्गव,देवेंद्र, सक्षम यादव,सौरभयादव,दिलीप,शिवम,चितरंजन,अंकुर,बृजेन्द्र आदि विद्यार्थियों को आँवला, अशोक,अमरूद, आदि  पौधों प्रदान करने के पश्चात  उसे अपने- अपने घरों के आस- पास खाली पड़ी भूमि पर रोपित करने के लिए प्रेरणा दी। इस मौके पर  उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि  पेड़ पौधे हम सभी के जीवन के लिएअति महत्वपूर्ण हैं  क्योकि पौधों से हमे प्राणदायक वायु ऑक्सीजन,इमारती लकड़ियों,  औषधियां आदि हमें प्राप्त होती है । ,इसीलिए कहा गया है कि वृक्ष धरा का भूषण करता दूर प्रदूषण।इस मौके पर ममता वर्मा,लक्ष्मी चंद यादव,शिवाजी वर्मा, राहुल यादव,राणा प्रताप सिंह आदि ने भी पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *