बारिश से शहर में कई जगह जलभराव

रुडक़ी।

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत दिलायी। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जल भराव से निपटने के निगम के दावों पर भी सवाल उठ गए। रुडक़ी में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लगातार उमस के बाद लोग बारिश होने की उम्मीद कर रहे थे। बुधवार रात से ही शहर में मौसम बदलने लगा था। रात करीब साढ़े नौ बजे आधे घंटे की बारिश होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए थे। सुबह करीब ग्यारह बजे काले घने बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गयी। करीब पौने घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई और जल भराव न होने देने के दावों की पोल खोल दी। मेयर लगातार दावा कर रहे हैं कि जल भराव नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन थोड़ी तेज बारिश होते ही जलभराव हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *