रक्षाबंधन पर रही बसों में भीड़

देहरादून।

रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में भीड़ रही। लोकल रूटों पर ज्यादा दबाव रहा। सीट नहीं मिलने पर लोगों को कई बसों में खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ा। रोडवेज ने भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा दी थी। आईएसबीटी से ऋषिकेश, हरिद्वार और सहारनपुर जाने वाली बसें सुबह से पैक होकर चल रही थी। यहां बस लगते ही बैठने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जा रही थी। दिल्ली रूट की बसों में भी अच्छी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन स्थित मसूरी बस अड्डे से पर्वतीय रूट पर चलने वाली बसों में भीड़ रही। मसूरी की बसें भी पैक होकर चली। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि सुबह के समय बसों में ज्यादा भीड़ रही। लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *