महंगाई से आम जनता त्रस्त
देहरादून।
कांग्रेस नेता व पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार का कहना है कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। प्रदेश में महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, रिफाइंड ऑयल, सरसों तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर सरकार का अंकुश नहीं रह गया है। ऐसे में सामान्य लोगों के लिए परिवार चलाना काफी कठिन हो गया है। महंगाई के नाम पर सत्ता पर आने वाली भाजपा जनता अपने वादों को भूल गई है। जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता देगी।
