युवक ने फांसी लगाकर दी जान
चित्रकूट।
रैपुरा थाना क्षेत्र के गढवारा गांव में लवकुश पाण्डेय (18) पुत्र शिवपूजन पाण्डेय ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के गढवारा गांव का लवकुश पाण्डेय अपने पिता के साथ किसानी का काम करता था। बुधवार की रात पूरा परिवार सोने चला गया। देर रात लवकुश ने साडी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सवेरे परिजनों ने देखा तो उसके कमरे की छत से शव लटक रहा था।
शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।
