राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को

सोनभद्र

सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रजत सिंह जैन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, सोनभद्र के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा 11 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय, दुद्धी के प्रांगण में एवं राजस्व सम्बन्धी वादों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत सभी राजस्व न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए न्यायालय में लंबित-आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एनआई एक्ट के बाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल ;मगबसनकपदह दवद.बवउचवनदकंइसमद्ध, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृतिक परिलाभों से सम्बन्धी विवाद, राजस्व वाद (केवल उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लंबित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखा विकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ-साथ सुलह योग्य प्रिलिटिगेशन मामलों-जैसे धारा-138 एनआई एक्ट के बाद, बैंक वसूली वादों, श्रम वादों, विद्युत एवं जल बिल ;मगबसनकपदह दवद.बवउचवनदकंइसमद्ध,व अन्य (आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक एवं अन्य सिविल विवाद) वादों को जनपद न्यायालय, सोनभद्र एवं वाह्य न्यायालय, दुद्धी के प्रांगण में एवं राजस्व सम्बन्धी वादों के लिए लोक अदालत सभी राजस्व न्यायालय परिसर, सोनभद्र में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये जाने योग्य, मुख्यतः पारिवारिक सिविल, प्रकृति एवं धारा-138 एनआई एक्ट के वादों को चिन्हित करने की कार्यवाही प्रारंभ कराने का कष्ट करें, ताकि उक्त आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। जन साधारण को इस सूचना के माध्यम से अवगत कराया जाता है कि उक्त प्रकार के लंबित वाद/विवाद/शिकायत को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकरण/फोरम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर अपने विवाद को निस्तारित करा सकते हैं। उक्त जानकारी पंकज कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज, सी0 डि0 सोनभद्र के द्वारा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *