सिंहराज अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य

टोक्यो।

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों का आज सातवां दिन है। मंगलवार को भी भारतीय खिलाडिय़ों से कई पदकों की उम्मीद है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है। टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में निशानेबाज सिंहराज अधाना ने भारत को 8वां मेडल दिलाया है। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले सिंहराज अधाना ने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 39 साल के सिंहराज अधाना स्॥1 केटेगरी में खेल रहे थे। टोक्यो में आयोजित हो रहे पैरालिंपिक्स में सोमवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा था। बीते दिन भारत ने 2 गोल्ड सहित 5 मेडल अपने नाम किए थे और आज के दिन की शुरुआत भी शानदार देखने को मिली। 10 मीटर एयर पिस्टल स्॥1 के फाइनल में 39 वर्षीय सिंहराज अधाना ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। अधाना 216.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हौंग जिंग के खाते सिल्वर मेडल आया। हालांकि, एलिमिनेशन राउंड में मनीष ने सभी को निराश किया और 135.8 अंक के साथ बाहर हो गए। 18 वर्षीय मनीष नरवाल ने चलीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन फाइनल में धीमी शुरुआत से उबर नहीं सका और उन्होंने 7वें स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *