विधानसभा चुनाव में सपा को नकार देगी प्रदेश की जनता: प्रांशु
फतेहपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने 2022 के चुनाव को लेकर सपा पर हमला बोला। दावा किया कि आने वाले वक्त में इस पार्टी को पता चल जाएगा। जनता भाजपा के लिए खड़ी होगी। अब तक के विकास कार्य सरकार की पहचान बने हैं। सपा का मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य पार्टी तक सीमित है। जनता उससे अब तक बहुत ज्यादा नहीं जुड़ सकी है।
वीआईपी रोड के एक मैरिज हाल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की अगुवाई में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आने वाले चुनाव के लिए तैयार किया। मोदी व योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की तरक्की करने की बात रखते हुए इसे लेकर जनता के बीच जाने की भी बात कही। उन्होने सपा पर हमला बोलते हुए चुनाव को लेकर बोले जा रहे दावों को खारिज कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को काम प्यारा है। काम कौन कर रहा है, वह जानती है। उन्होने आने वाले सात महीनों को चुनौती के रूप में लेने की बात संगठन के लोगों से कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील साहू, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रसून तिवारी, सावन गुप्ता, राहुल सिंह, राजवर्धन, उत्कर्ष श्रीवास्तव, यश गुप्ता, विकास श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
