इन्दिरा नहर में दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप

लखनऊ
चिनहट स्थित इन्दिरानहर में मंगलवार को दो महिलाओं के शव उतराते मिले। स्थानीय लोगों ने रेगुलेटर के पास शव फंसे देख पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धनंजय पाण्डेय के मुताबिक शव कई दिन पुराने हैं। महिलाओं के शरीर पर कुर्ता और सलवार मौजूद हैं। अंदेशा है कि किसी और जगह से शव बहते हुए रेगुलेटर के पास आकर फंस गए हैं। गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से निकलवा कर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने महिलाओं की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर के अनुसार शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *