अवैध तमंचे व कारतूस संग हरिद्वार का युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा।
एसटीएफ कुमाऊं यूनिट पंतनगर की टीम ने नगर के करबला तिराहे के पास एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। मिली जानकारी अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर करबला तिराहे से गुजरने वाला है। जिसके बाद एसटीएफ के एसआई बृजभूषण गुरुरानी, कांस्टेबल सुंदर सिंह कनवाल, महेंद्र गिरी, मनमोहन के साथ वहीं पर वाहनों की चेकिंग करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखा। पूछताछ में व्यक्ति ने उसने अपना नाम मेहरबान कुरेशी पुत्र नियामत, निवासी नई मंडी, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर के बरामद किया गया। टीम ने व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
