आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली जागरूकता रैली

रुद्रपुर।

करघटा गांव में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कुपोषण से बचाव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गांव में रैली निकाली। इस दौरान सही पोषण देश रोशन जैसे नारे भी लगाए। सुपरवाइजर मंजू जोशी ने योजनाओं के बारे में बताया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री जगवीरी, मीना नगदली, यासमीन, धाना देवी, गंगा सनवाल, सुनीता, जसवंती, विमला रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *