संचलन अवधि का विस्तार

गोरखपुर।
रेलवे प्रषासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05301/05302 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 फेरों हेतु करने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 17 एवं 24 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर, 2021 को गोरखपुर से तथा 05302 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 18 सितम्बर एवं 25 सितम्बर तथा 02 अक्टूबर 2021 को बान्द्रा टर्मिनस से चलायी जायेगी। यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *