जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

रायबरेली।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाहो गांव में निवास कर रहे अमेठी जिला के मूल निवासी एक युवक ने तड़के सबेरे चार बजे के लगभग जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
  अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हिंदू का पुरवा निवासी लालू (26) थाना क्षेत्र के पाहो में रहता था। तड़के लगभग चार बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पड़ोस के लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने वहां दम तोड़ दिया।एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *