समाज सेवा और राजनीति का उगता सूरज है-अखिलेश सिंह पर्वत
सुल्तानपुर।
जनपद के भदैया ब्लॉक के निवासी अखिलेश सिंह पर्वत एक ऐसा नाम जो कुछ समय से राजनीति और समाज सेवा के गलियारे की सुर्खियां बना हुआ है।कुछ समय पूर्व राजनीति का शिकार बनने के बाद जिस तरह से अपनी मेहनत और लगन से राजनीति में पांव पसार रहा है उससे तो साफ है कि आने वाले समय में राजनीति में एक उगता सूरज बनकर सुल्तानपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश में अपना नाम दर्ज कराएंगे।अखिलेश सिंह पर्वत अपनी समाजसेवा के जरिए उत्तर प्रदेश के युवाओं इस तरह राज करते हैं कि युवा इनके नाम पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। समाजसेवी अखिलेश पर्वत अपनी समाजसेवा के जरिए सुल्तानपुर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कोने कोने में चर्चित है।अखिलेश सिंह पर्वत 2012 से लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।अभी पिछले साल कोरोना काल के शुरुआती दिनों से लगातार लोगों कि मदद करने का सिलसिला शुरू किए वो आज भी जारी किए हुए हैं।अखिलेश सिंह पर्वत 275 दिन लगातार गरीबों की मदद करने का रिकॉर्ड बनाने के साथ 28 वर्ष की आयु में 29 बार रक्तदान कर चुके हैं। अब तक समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत दर्जनों तेरहवीं और शादी विवाह में मदद करने के साथ अपनी टीम के माध्यम से 903 लोगों को ब्लड दिलवा चुके हैं। समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत कहते हैं कि समाज सेवा मेरा परिवारिक संस्कार है।
