युवक का शव मिलने से सनसनी
फिरोजाबाद।
थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के सर्विस रोड़ स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर के गेट पर सोमवार को लोगों ने जव एक लगभग 33 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
