ट्रक की टक्कर से न्यायिक अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त
रुड़की
औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में रुड़की के एक न्यायिक अधिकारी की कार को ट्रक की अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। शनिवार को न्यायिक अधिकारी अपनी गाड़ी में सवार होकर रुड़की की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में पहुंची तो ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
